संचार एवं मुलाकात: फोन केवल पंजीकृत नम्बरों से, अधिकतम 5 मिनट। रविवार मुलाकात — शीतकाल: 8:30am–6pm, ग्रीष्मकाल: 8am–8pm।
Communication & Visits: Calls only from registered numbers, max. 5 mins. Sunday visits — Winter: 8:30am–6pm, Summer: 8am–8pm.
पंजीकृत अभिभावक की मुलाकात: केवल फोटो-पंजीकृत अभिभावक ही मिल सकते हैं। समय 8:30am–5pm; महीने में एक बार।
Registered Guardian Visits: Only photo-registered guardians may visit. Hours: 8:30am–5pm; once per month.
छुट्टी पर घर जाना: छात्र को केवल फोटो-पंजीकृत अभिभावक ही ले जा सकते हैं। स्कूल बस या अन्य व्यक्ति के साथ नहीं।
Home Leave: Students may only be taken home by photo-registered guardians — not via school bus or any unregistered person.
प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, अनुचित सामग्री एवं अनधिकृत वस्तुएं परिसर में वर्जित हैं। पाए जाने पर जब्त की जाएंगी।
Prohibited Items: Mobile phones, inappropriate material and unauthorised items are not permitted. Any found will be confiscated.
नकद एवं कीमती सामान: छात्रावास में नकद या कीमती सामान न रखें। परिजन भी छात्र को नकद न दें; आवश्यकता पर वार्डन से संपर्क करें।
Cash & Valuables: Cash and valuables should not be kept in the hostel. For any financial need, contact the hostel warden.
संपत्ति की देखभाल: विद्यालय एवं छात्रावास की संपत्ति का सम्मानपूर्वक उपयोग करें। आकस्मिक क्षति की स्थिति में उचित भरपाई की जाएगी।
Care of Property: Please use school and hostel facilities with care. Reasonable compensation will be sought in case of accidental damage.
शुल्क एवं प्रवेश: शतप्रतिशत शुल्क जमा होने के बाद ही प्रवेश। सत्र के बीच में छोड़ने पर शुल्क वापस नहीं होगा।
Fee & Admission: Admission is confirmed upon 100% fee deposit. Fees are non-refundable if the student leaves mid-session.
अध्ययन-समय: निर्धारित अध्ययन-समय का पालन अनिवार्य है। इस दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान स्वीकार्य नहीं।
Study Hours: Designated study hours must be observed by all students. Disturbance during this time is not permitted.
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं भोजन: व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आवंटित स्थान की साफ-सफाई बनाए रखें। भोजन नियमित करें। किसी विशेष आहार संबंधी आवश्यकता की जानकारी पहले से दें।
Health, Hygiene & Meals: Maintain personal cleanliness and a tidy space. Eat regular meals. Any special dietary need should be communicated at the time of admission.
स्वास्थ्य आपात स्थिति: किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में छात्रावास वार्डन तत्काल पंजीकृत अभिभावक को सूचित करेगा एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
Health Emergency: In any health emergency, the hostel warden will immediately notify the registered guardian(s) and ensure appropriate care is provided.
अनुशासन एवं आचरण: सभी नियमों का सहर्ष पालन अपेक्षित है। गंभीर अनुशासनहीनता की स्थिति में प्रशासनिक निर्णय अनिवार्य हो सकता है; ऐसे में जमा शुल्क वापस नहीं होगा। हम सभी विषयों को संवाद एवं सहयोग से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Discipline & Conduct: Willing compliance with all rules is expected. In cases of serious indiscipline, administrative action may be necessary; fees will not be refundable in such cases. We are committed to resolving all matters through dialogue and mutual respect.